Search

रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : बीएसजी ब्लू ने वीर स्पोर्टिंग को 5 विकेट से हराया

koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में बीएसजी ब्लू और वीर स्पोर्टिंग के बीच मैच खेला गया. वीर स्पोर्टिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर स्पोर्टिंग ने 34.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए. जिसमें राहुल यादव  42, दिलीप कुमार 22 और प्रिंस कुमार ने 22 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए बीएसजी ब्लू की ओर से सूरज पांडे 4, सरवन कुमार 3 और मोहित कुमार ने 2 विकेट लिए. 146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसजी ब्लू ने 28.2 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया. बीएसजी ब्लू की आरे से मोहित कुमार ने नाबाद 50, चंदन कुमार 37 और कुणाल कृष्णा ने 19 रन बनाए. मैन ऑफ द मैच बीएसजी ब्लू के सूरज कुमार पांडेय को मिला. पुलिस लाइन के सर्जेंट सन्नी कच्छप ने उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मैच में अंपायर सपन कुमार और आशीष यादव तथा  स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकु, अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा,  आलोक पांडे, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-fighting-stone-pelting-arson-and-vandalism-in-panki-of-palamu-section-144-applied-internet-service-closed/">Breaking

: पलामू के पांकी में दो पक्षों में तनाव, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp