Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल टूर्नामेंट : दी तिलैयंस ने अप्रिशिएबल क्लब को 9 विकेट से रौंदा

Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दी तिलैयंस ने शानदार जीत हासिल की. चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में खेले गए मुकाबले में अप्रिशिएबल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 15.5 ओवर में अपने मात्र 65 रन पर ही ऑलआउट हो गई. अप्रिशिएबल क्लब की ओर से रंजीत कुमार ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. दी तिलैयंस की ओर से सत्यम कुमार को 4, राहुल को 3 और अनिकेत को दो विकेट मिले. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-a-cross-fight/">अब

आर-पार की लड़ाई
66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दी तिलैयंस की टीम ने 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दी तिलैयंस की ओर से रोशन ने 24 रन और कौशल ने 19 रन का योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच दी तिलैयंस के सत्यम कुमार को चुना गया. केडीसीए सचिव दिनेश सिंह ने दिया उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मैच में अंपायर की भूमिका सपन कुमार और आशीष यादव ने निभाई. स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, आलोक पांडे, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बक्सर">https://lagatar.in/buxar-accident-of-pappu-yadavs-convoy-11-people-injured-vehicles-blown-up/">बक्सर

: पप्पू यादव के काफिले का एक्सीडेंट, 11 लोग घायल, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही