Search

 
 
 

रामगढ़ः सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल विवाह संपन्न कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन की शुरुआत का अवसर प्रदान करने का प्रयास है.
 

Ramgarh : रामगढ़ के सिदो–कान्हू मैदान होने वाले सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026  की तैयारियां जोरों पर है. समारोह में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे. यह जानकारी हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने समारोह की रूपरेखा, उद्देश्य व व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया. 


सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल विवाह संपन्न कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन की शुरुआत का अवसर प्रदान करने का प्रयास है. यह पहल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ बेटियों के सम्मान व सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करती है. लगभग डेढ़ माह तक चली चयन प्रक्रिया में करीब 450 आवेदन प्राप्त हुए. मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों व सांसद कार्यालय के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 101 जरूरतमंद जोड़ों का चयन किया गया.


चयन में गरीब, अनाथ व अभिभावक विहीन परिवारों को प्राथमिकता दी गई. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सत्यापन किया, ताकि योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिले. चयन प्रक्रिया में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से पात्र युवक-युवतियों को शामिल किया गया. विशेष रूप से उन बेटियों को प्राथमिकता दी गई जिनके पिता नहीं हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है.


कार्यक्रम के दिन सुबह 9 बजे फुटबॉल ग्राउंड से बारात निकलेगी, जिसमें 101 वाहन, गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़े शामिल होंगे. सांसद मनीष जायसवाल स्वयं बारात का नेतृत्व करेंगे. बारात आगमन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहेंगे. जयमाला के अवसर पर दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की विशेष प्रस्तुति होगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही