Search

 
 
 

रामगढ : आनंद साईं दरबार का 11वां स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 
Ramgarh : आनंद साईं दरबार के 11वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन हवन एवं पूजन का विशेष अनुष्ठान किया गया. शहर के गोला रोड राधाकृष्ण कॉलोनी स्थित मंदिर में कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और साईं बाबा की पूजना अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. पूजन व हवन से पूर्व साईं बाबा का श्रद्धालुओं द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया. साईं बाबा के श्रृंगार के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इसे भी पढ़ें- बरही">https://lagatar.in/barhi-9-vehicles-loaded-with-ballast-sand-and-coal-seized-8-arrested/">बरही

: गिट्टी, बालू और कोयले से लदे 9 वाहन जब्त, 8 गिरफ्तार

बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

आनंद साईं दरबार के 11वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान को लेकर शहर की फिजां पूरी तरह से भक्तिमय हो गई है. स्थापना दिवस समारोह को लेकर शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर साईं बाबा की पूजा अर्चना की. आनंद साईं दरबार को लेकर श्रद्धालु कहते हैं जो भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर साईं बाबा से सच्चे मन से मन्नत मांगता है, बाबा उसकी मन्नत अवश्य पूरी करते हैं. साई बाबा की इसी महिमा को लेकर पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/the-purpose-of-giving-scooty-is-to-empower-women-police-chatra-sp/">रांची

: किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा, डीसी ने कहा- अनावश्‍यक आवेदन रिजेक्‍ट न करें बैंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही