Ramgarh : रामगढ़ पुलिस ने डोडा लोड एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक में 128 किलो डोडा बरामद किया गया. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम ने इस मामले में परमेल गिल और रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों पंजाब के रहने वाले हैं. रामगढ़ एसपी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात जानकारी मिली थी कि एक मिनी ट्रक एनएच 33 होते हुए हजारीबाग जा रहा है, जिसमें डोडा (मादक पदार्थ) लोड होने की आशंका है. एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें डोडा बरामद किया गया.
रामगढ़: 128 किलो डोडा लोड ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार
Last Updated: Jun 13, 2025 12:00 AM (IST)
एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम ने इस मामले में परमेल गिल और रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों पंजाब के रहने वाले हैं.