Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: अवैध कोयले के कारोबार को रोकने के लिए बनाये गये 13 चेक नाके

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे अवैध कोयले के कारोबार को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 13 चेक नाका बनाए हैं. साथ ही साथ इन चेक नाकों में दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. पिछले कई दिनों से रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे अवैध कोयले के कारोबार की सूचना मिल रही थी. इसे भी पढ़ें-   कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-bajrang-dal-worker-stabbed-to-death-in-shivamogga-protested-against-hijab-section-144-imposed-in-the-area/">कर्नाटक

: शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, हिजाब के विरोध किया था पोस्ट, इलाके में धारा 144 लागू     
इसी के आलोक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 13 चेक नाका बनाये गये. जिस चेक नाका के माध्यम से अब जिले में चलाए जा रहे अवैध कारोबार पर निगरानी रखी जाएगी. वहीं जिले के अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर रजक द्वारा बनाए गए मांडू, गोला और रामगढ प्रखंड के चेक नाकों का निरीक्षण भी किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन ने प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों को अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से वन एवं खनन सहित सभी तरह के चालान एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-snatched-at-sidgora-litti-chowk-case-registered-against-unknown/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा लिट्टी चौक पर मोबाइल छिनतई, अज्ञात पर मामला दर्ज      
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही