Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : सर दोराबजी टाटा की 163वीं जयंती, दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने शनिवार को पुंडी स्थित सर दोराबजी टाटा बायोडायवर्सिटी पार्क में अपने पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा की 163वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. अनुराग दीक्षित, जनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील ने वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और डिवीजन के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ पार्क में सर दोराबजी टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की. पुंडी स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क का नाम उनके सम्मान में रखा गया है. इस मौके पर महेश प्रसाद, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो डिविजन, पीके सिंह, सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, मृणाल भद्रा, चीफ़ क्वेरी एसई, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील, सहित डिवीज़न के कई अधिकारी, यूनियन के प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-till-date-no-waste-disposal-plant-has-been-installed-at-the-marked-place-politics-is-happening/">बोकारो:

  चिन्हित जगह पर आजतक नही लगा कचरा निस्तारण प्लांट, हो रही राजनीति [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही