Search

 
 
 

रामगढ़ : डीएवी रजरप्पा में मनायी गयी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 16वीं पुण्यतिथि

 
Ramgarh: डीएवी रजरप्पा में मंगलवार को महर्षि दयानंद के अनुयायी कर्मयोगी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई. मौके पर प्राचार्य बीपी राय और सभी शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए पुण्यतिथि के मौके पर विद्यालय शिक्षक रामेश्वर शर्मा और रजनीश पाठक के मार्गदर्शन में उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन हुआ. प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में नवीं कक्षा की छात्रा रक्षा वर्मा तथा नीलांजना सिंह ने अंग्रेजी तथा हिंदी में भाषण प्रस्तुत कर उनके जीवन तथा आदर्श पर प्रकाश डाला, बताया कि 6 फरवरी 2008 को पंजाब स्थित निवास स्थान पर उनका निधन हुआ था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-shubham-sandesh-impact-strict-instructions-given-to-garage-operators/">हजारीबाग

:’शुभम संदेश’ इंपैक्ट, गैराज संचालकों को दी गई सख्त हिदायत

डीएवी संस्थान उन्हीं की देन : प्राचार्य

मौके पर नवीं की छात्राओं ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर की स्मृति में भजन प्रस्तुत किया जिससे सभी भाव विभोर हो उठे. प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा की धनी थे. वे डीएवी के पुरोधा थे जिन्होंने बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश राज्य के सुदरवर्ती, पिछड़े तथा आदिवासी इलाकों में 200 से भी अधिक स्कूलों की स्थापना की. सभी आज सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, डीएवी संस्थान उन्हीं की देन है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-protest-against-crpf-camp-begins-in-naxal-affected-jojohatu/">चाईबासा

: नक्सल प्रभावित जोजोहातु में सीआरपीएफ कैंप का विरोध शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही