Search

 
 
 

रामगढ़ : गोट बैंक परियोजना के तहत 18 लाभुकों को मिला बकरी

 
Ramgarh: गोट बैंक परियोजना के तहत मंगलवार को गोला में लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पशुपालन पदाधिकारी कमलेश कुमार पिंगले, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएमएफटी टीम से गौरव कुमार उपस्थित थे. इस दौरान 18 लाभुकों को बकरियां दी गई. जल्द ही परियोजना के 200 अन्य लाभुकों को भी बकरियों का वितरण किया जाएगा. बता दें कि गोट बैंक मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत चलने वाली एक परियोजना है, जिसमें किसान को लोन के रूप में बकरियां दी जाती हैं. वहीं, लाभुक को ब्याज के रूप में बकरी का मेमना लौटाना होता है. मौके पर बीडब्ल्यूसी और एफपीसी के कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही