Search

 
 
 

रामगढ़ : चंद्रयान 3 की सफलता के लिए 23 को भव्य जागरण समेत 2 खबरें

 
Patratu / Ramgarh :  भुरकुंडा बाजार में एक बैठक हुई जिसमें आसपास के काफी संख्या में लोग शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता जवाहरनगर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी ने की. इस दौरान कहा गया कि भारत की शान चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की कामना को लेकर आगामी 23 अगस्त को भव्य जागरण का आयोजन होगा. साथ में भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा. सर्वसम्मति से भव्य हनुमंत जागरण को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. जागरण में झारखंड-बिहार के नामी गायक भजनों से लोगों को झुमायेंगे. भजन के साथ झांकी का भी प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में जागरण की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओ के बीच दायित्व और कार्यभार सौंपा गया. मौके पर बजरंग दल के दीपक मिश्रा, राजू पांडेय, विनय सिंह चौहान, विनय मिश्रा, जगतार सिंह, सतीश मोहन मिश्रा, योगेश दांगी, रोबिन मुखर्जी, अजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रवि कुमार, राजेश वर्मा, अजय मिश्रा, विनोद शर्मा, अशोक सोनी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prohibition-on-arrest-of-former-director-and-chief-scientist-of-sinpher-continues/">धनबाद

: सिंफर के पूर्व निदेशक व मुख्य वैज्ञानिक की गिरफ्तारी पर रोक जारी
दूसरी खबर

डीएवी बरकाकाना में राखी मेकिंग प्रतियेागिता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/19rc_m_130_19082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Ramgarh : डीएवी बरकाकाना में शनिवार को कक्षा तृतीय से आठवीं तक के छात्रों के बीच राखी मेकिंग प्रतियेागिता का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य था कि बच्चो में छुपी हुई प्रतिभा को निखारना और पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विधाओं को ग्रहण करना. इस मौके पर स्कूल प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उर्मिला सिंह ने कहा कि सभी बच्चों में एक न एक विशेष गुण मौजूद रहता है. उन गुणों को कैसे निकाला जाए या कैसे समाज के साथ सामंजस्य बैठाया जाय, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने पेंटिंग के द्वारा लोगों को संदेश देने का कार्य किया कि पर्यावरण को कैसे संरक्षित करें. इसे भी पढ़ें :सीसीएल">https://lagatar.in/gathering-of-15-mount-everest-winners-in-ccl-on-sunday-will-share-their-experiences/">सीसीएल

में रविवार को 15 माउंट एवरेस्ट विजेताओं का जुटान, साझा करेंगे अपने अनुभव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/19rc_m_131_19082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही