Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : छिन्नमस्तिका मंदिर में साधना में जुटे रहे साधक समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई. देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कई भक्तों ने मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं, देश के कई क्षेत्रों से पहुंचे साधक और भक्त मंदिर प्रक्षेत्र में लीन पाए गए. दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन भी किया. मां छिन्नमस्तिके मंदिर को कोलकाता के सुप्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर सजावट की गई है. पुजारी ने बताया कि छिन्नमस्तिके मंदिर दिन में खुशबूदार फूलों की सजावट से मनमोहक लगता है और शाम ढलते ही रंग बिरंगी रौशनी से नहाते नजर आ रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/16rc_m_213_16102023_1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :एनआईए">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-independent-journalist-rupesh-had-held-the-post-of-chief-editor-of-cpi-maoists-lal-chingari-magazine/">एनआईए

जांच में खुलासा : स्वंत्रत पत्रकार रूपेश ने भाकपा माओवादी के ‘लाल चिंगारी’ पत्रिका के मुख्य संपादक का संभाला था पद
दूसरी खबर

डीएसओ की जांच में 11 राशन कार्डधारी अयोग्य

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/jjjj-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ramgarh: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने सोमवार को अयोग्य राशन कार्डधारियों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया. इस क्रम में कार्डधारी फुटकी देवी, गुड्डू पोद्दार, लखी देवी, वीना देवी, संगीता देवी, कौलेश्वरी देवी, सीमा देवी, हलधर महतो, बिना देवी, बकाउल्लाह एवं संध्या देवी राशन कार्ड अहर्ता के अनुरूप अयोग्य पाए गए. जिसके उपरांत सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए राशन लिए जाने की तिथि से भू-राजस्व के बकाए के सदृश्य बाजार दर पर 12% ब्याज के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है. अयोग्य 11 कार्डधारियों से कुल एक लाख 15 हजार 663 रुपए की ब्याज राशि सहित 10 लाख 79 हजार 522 रुपए की राशि वसूल की जाएगी. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jci-expo-utsav-2023-concludes-asunta-lakra-was-the-chief-guest/">रांचीः

जेसीआई एक्सपो उत्सव-2023 का समापन, असुंता लकड़ा रहीं मुख्य अतिथि
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही