Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : डीडीसी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Ramgarh  : शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार से ली. नमामि गंगे योजना के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य पर जोर दिया गया. संचालित भुवन गंगा एप के माध्यम से चिन्हित किये गए रामगढ़ जिले के विभिन्न जल स्रोतों में ड्रेनेज व डंप स्थलों की जानकारी उप विकस आयुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी से ली. डीसी ने कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :बचपन">https://lagatar.in/bachpan-bachao-andolan-target-to-eliminate-child-marriage-by-2030/">बचपन

बचाओ आंदोलन : बाल विवाह को 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य

1 से 8 नवंबर तक गंगा उत्सव

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने 1 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाले गंगा उत्सव की जानकारी दी. जिस पर उप विकास आयुक्त ने गंगा उत्सव को वृहत्त रूप से आयोजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमामि गंगे योजना के उद्देश्य को लेकर जागरूक करने को कहा गया. बैठक के दौरान श्री टोप्पो ने दामोदर बचाओ संस्था के प्रतिनिधि गोविंद मेवाड़, सीसीएल रजरप्पा को वृहत्त रूप से मैराथन दौड़ आयोजित करने का निर्देश दिया. वहीं टाटा ग्रुप को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले 14 ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम करते हुए विडियोग्राफ एवं फोटोग्राफ जिला जनसंपर्क कार्यालय रामगढ़ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. दूसरी खबर

टीबी मुक्त भारत को लेकर बैठक, जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/14rc_m_173_14102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Ramgarh  : शनिवार को गोला प्रखंड सभागार में उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत जागरूकता अभियान पर जोर दिया जा रहा है. इसके तहत मुखिया, वार्ड सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान डॉ स्वराज ने ग्राम पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्यों एवं सामुदायिक सदस्यों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए जागरुक किया. रामगढ़ जिले को 2025 तक टीबी मुक्त करने हेतु किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :आईजी">https://lagatar.in/ig-and-sp-inspected-manas-site-and-three-reports-of-latehar/">आईजी

व एसपी ने किया मानस स्थल का निरीक्षण समेत लातेहार की तीन खबरें

टीबी बीमारी का इलाज संभव : डॉ. स्वराज

वहीं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज ने कहा कि टीबी बीमारी का इलाज संभव है. जिला यक्ष्मा विभाग सभी टीबी यूनिट में नि:शुल्क जांच कर टीबी मरीजों के पहचान करते हैं और मुफ्त में दवा भी देते हैं. वहीं उपायुक्त रामगढ चंदन कुमार की पहल से निश्चय मित्र टाटा स्टील फाउंडेशन घाटो के द्वारा प्रोटीन युक्त पोषण पैकेट प्रतिमाह इलाजरत टीबी मरीज को दिया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही