Search

 
 
 

रामगढ़ : 21 अवैध कोयला मुहानों को बंद किया गया

 
Ramgarh :   रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर पहल की गयी है. वहीं जिले के अलग-अलग स्थानों को चिह्नित करते हुए 13 चेक नाके भी स्थापित किए गए हैं.इसी क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बुधवार को जिले के मांडू एवं चितरपुर प्रखंड में बृहद रूप से जांच अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें-नौकरी-पेशा">https://lagatar.in/hindi-and-english-are-the-main-medium-in-private-and-government-institutions-for-job-profession-mayor/">नौकरी-पेशा

के लिए निजी व सरकारी संस्थानों में हिंदी और अंग्रेजी ही मुख्य माध्यम है : मेयर

वेट मशीन जब्त की गयी

जांच अभियान के दौरान मांडू प्रखंड अंतर्गत कोतरे क्षेत्र में 15, दुरु कसमार  में 4 एवं बूढ़ाखाप में 2 यानी कुल 19 अवैध मुहानों को डोजरिंग कर बंद कर दिया गया. वही चितरपुर प्रखंड में चलाए गए जांच अभियान के दौरान जानियामारा एवं भुचुंगडीह क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले को स्टॉक करने वाले क्षेत्र की खोज करते हुए वहां से 1 वेट मशीन जब्त की गयी है.वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने कहा कि वन विभाग द्वारा लगातार जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर अवैध मुहानों को बंद करने एवं अवैध रूप से कोयला स्टॉक करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी हाल में जिले में अवैध खनन न हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही