Search

रामगढ़ : एक माह में आधार पंजीकरण व सुधार के 27 हजार आवेदन आए

रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक एक सप्ताह में आवेदनों को सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश सरकारी अस्पतालों में आधार बर्थ लिंक की कवायद तेज Ramgarh: बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपयुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई. सर्वप्रथम कार्यपालक दंडाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता सीमा आईंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 85 आधार केंद्र संचालित हैं, जिसमें पिछले 30 दिनों में आधार पंजीकरण व सुधार हेतु कुल 27000 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 1613 नए आधार हेतु एवं शेष सुधार हेतु आवेदन दिया गया है. उपायुक्त ने आधार कार्ड में किसी प्रकार के सुधार व जानकारी अध्यतन करने से संबंधित आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर सूचीबद्ध करते हुए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस क्रम में सीएससी एवं ई-गवर्नेंस के प्रतिनिधि प्रशांत कुमार द्वारा सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र की स्थापना हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र खोलने हेतु स्थल चिन्हित करने की दिशा में जरूरी निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें :नारी">https://lagatar.in/respect-for-women-recognition-of-modi-government-annapurna-devi/">नारी

का सम्मान, मोदी सरकार की पहचान: अन्नपूर्णा देवी

प्रचार प्रसार पर डीसी ने दिया जोर

बैठक के दौरान सहायक प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय आधार कुमार निखिल ने बताया कि वर्तमान में किसी बच्चे के जन्म उपरांत बर्थ सर्टिफिकेट के निर्माण के दौरान ही उसका आधार कार्ड बनाने हेतु योजना प्रस्तावित है. इस पर उपायुक्त ने आधार बर्थ लिंक रजिस्ट्रेशन के तहत जिले के सरकारी अस्पतालों में टेस्टिंग शुरू करने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का सहायक प्रबंधन क्षेत्रीय कार्यालय आधार को निर्देश दिया. साथ ही 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण हेतु महिला पर्यवेक्षिकाओं के प्रशिक्षण के उपरांत उनकी परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित कराने कहा गया. उपायुक्त ने इंप्लीमेंटेशन ऑफ डॉक्यूमेंट अपडेट प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक 10 साल में आधार कार्डधारी को आवश्यक जानकारियां अधिकतम करने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए वृहद प्रचार प्रसार करने का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार को निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-cm-approves-prosecution-against-engineer-accused-of-embezzlement/">रांचीः

गबन के आरोपी इंजीनियर के खिलाफ सीएम ने दी अभियोजन की स्वीकृति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//