Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: जिले में 3 एंबुलेंस है खराब, सुचारू एंबुलेंस में भी कुछ की स्थिति ठीक नहीं

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: जिले के सभी 6 प्रखंडों में 108 और अन्य योजना मद से लिये गए कुल 20 एंबुलेंस हैं. इसमें 10 एंबुलेंस 108 की है जबकि 10 अन्य योजना मद जैसे डीएमएफटी ओर राज्य निदेशालय से प्राप्त एंबुलेंस है. ये सभी एम्बुलेंस रामगढ़,  दुलमी, चितरपुर,  गोला, पतरातू और माण्डु प्रखंडों के अलग-अलग इलाके में संचालित हो रहे हैं.

खराब पड़ी है 3 एंबुलेंस

जिले के तीन प्रखंड रामगढ़, गोला और माण्डू में पुराने 3 एंबुलेंस सालों से खराब होकर बेकार पड़े हैं. जिन्हें आज तक ठीक कराने और इनका संचालन करने के लिए कोशिश नहीं की गई. वहीं सुचारू एंबुलेंस में भी कुछ एंबुलेंस खराब हैं जिन्हें बनाया नहीं जा रहा है. इसे भी पढ़ें-बड़ा">https://lagatar.in/big-is-a-mess-50-feet-wide-river-has-become-a-10-feet-drain/">बड़ा

है गड़बड़झाला : 50 फीट चौड़ी नदी बन गयी 10 फीट का नाला

खराब एंबुलेंस को ठीक करने का आश्वासन

जिले में एंबुलेंस संचालन की बाबत सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी प्रखंडों में एंबुलेंस सेवा दे रही है. कहीं-कहीं अगर एंबुलेंस नहीं पहुंच रही है तो वहां रास्ते का अभाव है. रास्ते बनने पर सभी स्थानों पर मरीज के घर तक एंबुलेंस सेवा पहुंचेगी .वहीं खराब एंबुलेंस को लेकर उन्होंने कहा कि विभाग से पत्राचार किया गया है. जैसे ही अलॉर्टमेंट की स्वीकृति मिलेगी, सभी खराब पड़े एम्बुलेंस की मरम्मति कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-due-to-the-closure-of-stone-quarries-and-crushers-the-unemployed-laborers-landed-on-the-road/">दुमका

: पत्थर खदानों व क्रशरों के बंद होने से बेरोजगार हुए मजदूर उतरे सड़क पर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/hhh-2.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

108 एंबुलेंस सेवा इन क्षेत्रों में है संचालित

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस की सेवा चलाई जा रही है. जिसमें पुराना सदर अस्पताल रामगढ़ में 1, नया सदर अस्पताल में 2, दुलमी प्रखंड में 1, चितरपुर प्रखंड में 1, माण्डू में 1, पतरातू प्रखंड में 2,  गोला में 1 चल रही है. वहीं सामान्य एंबुलेंस जिसमे टाटा सूमो और मारुति इको वाहन की एंबुलेंस सेवा भी संचालित है. इसमें पुराना सदर अस्पताल में 1, नया सदर अस्पताल में 2, पतरातू में 1, माण्डू में 2, गोला में 3 और 1 अन्य स्थान में एंबुलेंस सेवा में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही