Search

 
 
 

रामगढ़ : 32 कुपोषित बच्चों को दिये गये तीन समय का पौष्टिक आहार

 
Ramgarh : जिला अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के पोषण स्थिति में सुधार के मद्देनजर जिला प्रशासन पहल कर रही है. इसको लेकर स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत शुक्रवार को बिचा पंचायत में शिविर के पहले दिन आसपास के क्षेत्रों के चिन्हित 32 कुपोषित बच्चों को तीन समय का पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया. वहीं, 28 ग्रामीणों को टेलीमेडिसिन सेवा भी उपलब्ध कराई गई. स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना को और भी प्रभावी बनाने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के मद्देनजर टीम के द्वारा आसपास के घरों का भ्रमण कर लोगों टेलीमेडिसिन सहित सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :कोई">https://lagatar.in/i-dont-do-any-work-for-political-gain-i-do-it-in-the-spirit-of-service-minister-mithilesh/">कोई

भी कार्य राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, सेवा भावना से करता हूं : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही