Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : रोजगार मेला में 32 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Advertisement
Advertisement
दंतोपंत ठेंगडी रोजगार मेला में 125 युवक-युवतियों का चयन 12 स्थानीय समेत कुल 14 नियोजकों ने लिया था भाग Ramgarh: झारखण्ड सरकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को दंतोपंत ठेंगडी रोजगार योजना के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया गया. जिला नियोजनालय द्वारा स्थानीय छावनी परिषद फुटबाल मैदान में रोजगार मेला लगाया गया था. मेले का उद्घाटन उपायुक्त चंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, जिला श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं जिला नियोजन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. उपायुक्त ने रोजगार मेले में आए बेरोजगार युवक-युवतियों का प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिले के स्थानीय एवं देश के अन्य भागों से आए नियोजकों से प्राप्त रिक्तियों में से अपनी योग्यता एवं रूची के अनुरूप कार्य का चयन कर आवेदन करें और सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं. साथ ही कहा कि झारखंड सरकार द्वारा लागू नियोजन अधिनियम का अनुपालन करते हुए जिले के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का ज्यादा से ज्यादा चयन किया जाए. दतोपंत ठेंगडी रोजगार मेला का सफल आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी देव कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ. इसे भी पढ़ें-माइका">https://lagatar.in/workers-of-mica-area-will-have-to-be-developed-baidyanath/">माइका

क्षेत्र के मजदूरों का विकास करना होगाः बैद्यनाथ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/27rc_m_109_27022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

258 युवक-युवतियों अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्टेड

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में नियोजन प्रदान करने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 14 नियोजकों ने भाग लिया. इसमें 12 नियोजक स्थानीय थे. सभी नियोजक करीब 500 रिक्तियों के साथ मेला में शामिल हुए. उनके द्वारा कुल 125 युवक-युवतियों का चयन किया गया एवं 258 युवक-युवतियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस दौरान उपायुक्त एवं जिला परिषद अध्यक्ष ने कुल 32 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/petition-related-to-former-cm-hemant-sorens-participation-in-the-budget-session-high-court-will-give-its-decision-on-wednesday/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने से संबंधित याचिका, HC बुधवार को सुनाएगा फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही