Search

 
 
 

रामगढ़ः बोरिया बाबा की स्मृति में 4 दिवसीय समाधि पूजन शुरू

अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा की स्मृति में में चार दिवसीय समाधि पूजन शुरू हुआ. गुजरात के बड़ोदरा से पवित्र कलश रजरप्पा पहुंचने के बाद विधिवत हवन-पूजन आरंभ किया गया.
 
हवन-अनुष्ठान में भाग लेते साधक.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित आश्रम में अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा की स्मृति में में चार दिवसीय समाधि पूजन शुरू हुआ. गुजरात के बड़ोदरा से पवित्र कलश रजरप्पा पहुंचने के बाद विधिवत हवन-पूजन आरंभ किया गया. सोमवार को बाबा के शिष्य डॉ. बीके तिवारी, विकास सिंह, शनि नाथ बाबा सहित दर्जनों संतों ने समाधि पूजन के पश्चात हवन किया. दो दिवसीय हरे राम संकीर्तन भी प्रारंभ किया गया.


आश्रम परिसर में भंडारा चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. बाबा के प्रमुख शिष्य जयंत पंडा ने बताया कि बोरिया बाबा की इच्छा के अनुसार, उन्हें आश्रम के पुराने भवन में ही समाधि दी गई थी, जहां वे प्रारंभिक समय में निवास करते थे.

 

 

बोरिया बाबा के शिष्य सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र ने बताया कि 7 अप्रैल को बाबा सिद्धार्थ गौतम राम वाराणसी से रजरप्पा पहुंचेंगे और समाधि पूजन शामिल होंगे. 8 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन होगा, जिसमें शंकराचार्य अधोक्षानंद देव तीर्थ जी महाराज (गोवर्धन) सहित देशभर के कई संत शामिल होंगे. पूजन-अनुष्ठान में शनि नाथ बाबा, महेश सिंह, सतीश विश्वकर्मा, महेश नारायण सिंह, अरविंद सिंह, शशांक शेखर, सेठी पंडा, सुखदेव मुर्मू, महावीर मुर्मू, जितेंद्र कुमार, प्रवीण सिंह सहित दर्जनों शिष्य शरीक हुए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही