Search

 
 
 

रामगढ़ : लूटपाट गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

 
लूट में प्रयुक्त बाइक, नकली पिस्तौल, भुजाली जब्त Ramgarh: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है. ये सभी गिरोह बना कर भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे. पूछताछ में पता चला कि हाल में ही भुरकुंडा में हुए दो लूटकांड में भी ये शामिल थे. इस संबंध में गुरुवार को भुरकुंडा ओपी परिसर में एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 16 फरवरी को ओपी क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी उपेंद्र शर्मा से मारपीट और लूटपाट की गई थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की अनुसंधान जारी थी. वहीं 21 फरवरी को उक्त घटना स्थल के आसपास ही भुरकुंडा बैरक निवासी मनीष राजभर के साथ हथियार के बल पर मारपीट करते हुए लूटपाट की गई थी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/young-man-commits-suicide-in-the-presence-of-ramgarh-police-station/">रामगढ़

थाना के हाजत में युवक ने की आत्मह’त्या
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/22rc_m_45_22022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

गिरोह बना कर लूट की वारदात को देते थे अंजाम

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर भुरकुंडा, बासल और भदानीनगर पुलिस की टीम का गठन कर छानबीन शुरू की गई. इसी क्रम में गिद्दी थाना क्षेत्र का रहनेवाला विशाल कुमार राम, राहुल करमाली, दीपक कुमार सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से लूटकांड में प्रयुक्त हीरो होंडा शाइन मोटर साइकिल बरामद किया गया. साथ ही पुलिस ने एक नकली पिस्तौल, दो भुजाली और मोबाइल भी जब्त किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-dies-youth-injured-in-separate-road-accidents-in-dhanwar/">गिरिडीह

: धनवार में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, युवक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही