Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: केसीसी शिविर में 4369 लाभुकों ने दिये आवेदन

Ramgarh: जिला अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालयों में गुरुवार को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान डीसी माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा और अपर समाहर्ता नेल्सम ऐयोन बागे सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रखंड मुख्यालयों का दौरा कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें-  महाराष्‍ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-crisis-deputy-speaker-said-doubts-on-34-names-of-eknath-shinde-mlas-will-have-to-be-called-in-front-decision-will-be-taken-in-a-day-or-two/">महाराष्‍ट्र

संकट : डेप्युटी स्‍पीकर ने कहा, एकनाथ शिंदे के 34 नामों पर संशय, विधायकों को सामने बुलाना पड़ेगा, एक दो दिन में फैसला हो जायेगा
अधिकारियों ने दौरा कर शिविर में किसानों को केसीसी के फायदों की जानकारी दी. वहीं उन्होंने सभी किसानों से अपने-अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी केसीसी का लाभ लेने लेने उठाने के लिए जागरूक करने की अपील की. बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित शिविर में कुल 5018 किसानों को लगभग 13 करोड़ 34 लाख रुपए का केसीसी उपलब्ध कराया गया. वहीं 4369 नए लाभुकों ने केसीसी का लाभ लेने के लिए आवेदन दिये. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/presidential-candidate-draupadi-murmu-meets-modi-and-shah/">मोदी

और शाह से मिलीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही