Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बीओआई में लगा लोक अदालत समेत जिले की 5 अहम खबरें

पहली खबर Ramgarh : मगनपुर पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया मगनपुर शाखा के द्वारा लोक अदालत शिविर लगाया गया. इसमें शाखा के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. शिविर में एनपीए खाताधारकों से आसान शर्तो के साथ एक मुश्त राशि लेकर उसका निपटारा किया गया. जिसमें कुल 6 लाख राशि की प्राप्ति हुई. इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि आज के शिविर में पंहुचे किसानों को ई केवाईसी किया गया. साथ ही कई किसानों की ऋण माफी भी मिली. वहीं लोक अदालत के चेयरमैन प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि शिविर में बेंककर्मियो के सहभागिता से एनपीए खाताधारकों के खाते को ऋण समझौता करते हुए उससे बंद किया गया. दूसरी खबर

भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति की बैठक, प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश

भुरकुंडा रोड सेल सेंटर में शनिवार को भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुकेश पासवान और संचालन प्रेम कुमार साहू ने किया. बैठक में रोड सेल श्रमिक प्रतिनिधियों ने सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि 18 नवंबर को समिति द्वारा सीसीएल प्रबंधन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था. जिसमें कहा गया था कि भुरकुंडा कोलियरी 2 वर्षो से बंद होने के कारण हजारों कार्यरत मजदूर बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. रोजगार के अभाव में दर-दर भटकने को मजबूर हैं. भुरकुंडा कोलियरी के बलकुदरा खुली खदान से उत्पादन व संप्रेषण जारी है. लेकिन अभी तक भुरकुंडा रोड सेल में कोयला के आवंटन नहीं किया जा रहा है. इससे यह प्रतीत होता है कि सीसीएल प्रबंधन हमारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है. कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन आश्वासन देकर श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ धोखा कर रही है. प्रबंधन के इस रवैये से रोड सेल के कार्यरत मजदूरों, स्थानीय बेरोजगारों, ग्रामीण व रैयतों में काफी आक्रोश व्याप्त है. इसे भी पढ़ें– रेल">https://lagatar.in/rail-ig-reviewed-security-arrangements-at-koderma-railway-station/">रेल

आईजी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम का लिया जायजा
तीसरी खबर

पंचायतस्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार का गठन

बुध बाजार दोतल्ला पंचायत के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय भुरकुंडा में शनिवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग/(प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) की बैठक हुई. अनुपालन के क्रम में सहायक अध्यापको, पारा शिक्षको के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सत्यवंती देवी ने की. मौके पर मुखिया सत्यवंती देवी ने समिति के कार्यों के बावत जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत स्थित विद्यालय में कार्यरत सहायक (पारा) शिक्षकों के संबंध में जो भी विषय होंगे, जैसे नया बहाली, लम्बी अवकाश, विभिन्न प्रकार के वाद-विवाद आदि का निर्णय उक्त प्राधिकार द्वारा लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके गठन से पारा शिक्षको के समस्याओं का जल्द निपटारा होगा. इसे भी पढ़ें– हक-अधिकार">https://lagatar.in/coal-workers-should-remain-united-for-their-rights-ramendra-kumar/">हक-अधिकार

के लिए कोयला मजदूर एकजुट रहें : रमेंद्र कुमार
चौथी खबर

आरजेडी ने जरूरतमदों के बीच बांटा कंबल

रीवर साइड भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल ने 200 गरीब-जरूरमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर राजद नेताओ ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है. राजद पिछले चार वर्षो से जनवरी माह में कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने को लेकर कंबल का वितरण करते आया है और आगे करता रहेगा. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही मानव धर्म और इंसानियत भी है. गरीबों की सेवा से बडा कोई धर्म नहीं है. पांचवीं खबर

भाकपा माले लड़ेगी रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव

भाकपा माले रामगढ़ जिला कमिटी की बैठक माले कार्यालय में हुई. बैठक में सबसे पहले भाकपा माले के वरिष्ठ साथी भैयालाल बेसरा व कामरेड लक्ष्मण बेदिया के दिवंगत होने पर एक मिनट मौन रहकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई. भाकपा माले का राष्ट्रीय महाधिवेशन 15 से 20 फरवरी 2023 को पटना बिहार में होने जा रहा है. इसकी तैयारी को लेकर चर्चा हुई. 16 जनवरी 2023 को महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर रामगढ़ जिला में विकेंद्रित रूप से प्रखंड स्तर पर पार्टी को संगठित करने का योजना बनाई गई. निर्णय लिया गया कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव होने की स्थिति में भाकपा माले अपना उमीदवार मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतारेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही