Search

 
 
 

रामगढ़ : 5 साल की रुमैसा ने रखा पहला रोजा, नेक बनाने की मांगी दुआ

 
दिन भर अल्लाह की इबादत के बाद शाम में खोला रोजा पढ़ने-लिखने में जेहन देने और नेक बनाने की दुआ मांगी Ramgarh: रमजान के इस पाक महीने में अपने आस्था को देखते हुए बेलाल नगर चितरपुर की नन्हीं बच्ची पांच वर्षीय रुमैसा रुखसार ने रमजान का पहला रोजा रखा है. वह रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करने की बात कहती है. रुमैसा के पिता मोती उल्लाह ने बताया कि इस्लाम, 5 साल के बच्चे को रोजा रखने की इजाजत नहीं देता है. लेकिन, बच्चे ने अपनी जिद और आस्था से रोजा रखा है. पाक माह रमजान के पहले दिन मंगलवार को रुमैसा दिन भर भूखे-प्यासे रही और शाम को पूरे परिवार के साथ अल्लाह की इबादत करने के बाद रोजा खोला. रुमैसा ने अल्लाह से दुआ मांगी कि उसे पढ़ने-लिखने में जेहन दे और नेक बनाएं. साथ ही मुल्क मे अमन व शांति कायम होने की भी दुआ मांगी. उसने कहा कि रोजा का मकसद है कि मेरा अल्लाह मुझसे राजी हो. साथ ही कहा कि आगे भी रमजान पर रोजा रखने वाली इबादत करने का प्रयास करूंगी. इसे भी पढ़ें-बंगाल,">https://lagatar.in/like-bengal-assam-maharashtra-up-muslim-council-will-be-formed-in-jharkhand-too-firoz/">बंगाल,

असम, महाराष्ट्र, यूपी की तरह झारखंड में भी मुस्लिम मुशाविरत होगी गठित : फिरोज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही