Search

रामगढ़ : 1974 की रेल हड़ताल की पचासवीं वर्षगांठ, शहीदों को श्रद्धांजलि

रेलकर्मियों ने अपने हक और अधिकारों के लिए सतत संघर्ष का लिया संकल्प आज जो हम बोनस प्राप्त कर रहे हैं, वह उस अभूतपूर्व आंदोलन की ही देन Ramgarh : ईसीआरकेयू बरकाकाना शाखा के युवा रेलकर्मियों ने बुधवार को विभिन्न डिपुओं में गेट मीटिंग के माध्यम से 1974 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल की पचासवीं वर्षगाठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर यूनियन के सदस्य तथा स्क्रैप एनपीएस के कन्वेनर अमर कुमार सिंह ने 1974 की हड़ताल पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आज रेलकर्मी जो बोनस प्राप्त कर रहे हैं वह 1974 के अभूतपूर्व आंदोलन से ही संभव हो पाया है. विश्व प्रसिद्ध 1974 रेल हड़ताल उस समय आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अध्यक्ष जार्ज फर्नांडीस के नेतृत्व में 8 मई को शुरू हुई थी जो 21 दिन तक चली और 28 मई को समाप्त हुई. लाखों रेलकर्मी गिरफ्तार हुए और हजारों को नौकरी से निकाल दिया गया. कुछ रेलकर्मी शहीद हुए, परंतु रेलकर्मियों द्वारा अपने हक की लड़ाई चलती रही. शाखा सचिव एमपी महतो ने कहा कि आज हमें जो बोनस तथा सैलरी मिल रही है वह उस हड़ताल की देन है. 1974 के उन क्रांतिकारियों साथियों की शहादत और जज्बे को हम क्रांतिकारी सलाम करते हैं और शपथ लेते हैं कि आज हमारी जो विशेष मांगें हैं उसके लिए हम सतत संघर्ष करते रहेंगे. इस अवसर पर बरकाकाना शाखा सचिव महेंद्र प्रसाद महतो, हालीम अंसारी, संजय कुमार, सूरज कुमार, अशोक कुमार, एकरार अहमद, बैजनाथ, बिनोद, वकील, महादेव, कुतुबुद्दीन, डीके नायक, महादेव सहित विभिन्न डिपु इंचार्ज अथवा कई रेलकर्मियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें-अवैध">https://lagatar.in/police-action-against-illegal-sand-business-five-arrested-along-with-four-vehicles/">अवैध

बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन के साथ पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp