Search

 
 
 

रामगढ़ः रोजगार मेले में 518 युवाओं को मिला काम

 
Ramgarh: राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में नियोजन प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना के तहत मंगलवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत छावनी फुटबॉल मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने रोजगार मेला का शुभारंभ किया. मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी युवाओं को रोजगार मेला का लाभ उठाने एवं अपने योग्यता के हिसाब से संबंधित नियोक्ता से संपर्क कर आगे का कार्य करने की अपील की. वहीं उन्होंने जिला नियोजन पदाधिकारी देव कुमार प्रसाद को रोजगार मेला का संचालन योजनाबद्ध तरीके से करते हुए ज्यादा से ज्यादा योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु निजी क्षेत्र के एजेंसियों के साथ समन्वय करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/jssc-has-released-vacancies-for-690-posts/">JSSC

ने 690 पदों पर निकाली वैकेंसी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही