Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़  : बिहार ले जा रही 61 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त

Advertisement
Advertisement
Ramgarh :  रांची से बिहार ले जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त किया  है.  रामगढ जिले के NH/33 रांची पटना हाइवे के कुज्जू ओपी क्षेत्र से एक पिकअप गाड़ी से यह शराब जब्त की गयी. इस मामले में रामगढ एसडीपीओ किशोर रजक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध विदेशी शराब से लदी एक पिकअप वैन हाइवे से बिहार की ओर जा रही है. पुलिस ने जाल बिछाकर देर रात कुज्जू क्षेत्र के हाइवे में वाहन चेकिंग कर शराब की खेप को पकड़ा है. पुलिस के अनुसार  शराब की कुल 61 पेटी में 960 बोतले बरामद हुई हैं. जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है. अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भागने में सफल रहा. इस मामले में पुलिस ने कुज्जू ओपी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई रही है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही