Search

 
 
 

रामगढ़: राहुल दुबे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, हथियार व कार जब्त

जिले में लेवी व फायरिंग की घटनाओं से दहशत फैला रहे कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, एक i20 कार, लैपटॉप और 7 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं.
 

Ramgarh: जिले में लेवी व फायरिंग की घटनाओं से दहशत फैला रहे कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, एक i20 कार, लैपटॉप और 7 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं.

 

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रामगढ़ के विभिन्न इलाकों में लेवी वसूली के लिए लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. बीते एक सप्ताह के भीतर पतरातू क्षेत्र में दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं. करीब पांच दिन पहले एमजीसीपीएल कंपनी में लेवी के लिए फायरिंग की गई थी, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजय कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. पतरातू एसडीपीओ कुमार गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने पतरातू, भुरकुंडा, भदानीनगर और बरकाकाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया.

 

सटीक सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में गिरोह के 7 अपराधियों को दबोच लिया गया. पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है, जिससे इलाके में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है.

 

एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही