Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बाइक चोर गिरोह के 8 अपराधी गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद

Ramgarh : रामगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 13 बाइक और स्कूटी बरामद किया गया है. इसकी जानकारी रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. किशोर कुमार रजक ने बताया कि जिले में विगत कुछ महीनों से मोटरसाइकिल चोरी और महिलाओं से बैग और पर्स की छिनतई की घटनाएं बढ़ गयी थी. इस गिरोह में शामिल अपराधियों को पकड़ने ने लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया था. इस टीम को दो भागों में बांटा गया था. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/bihar-bjp-state-president-sanjay-jaiswal-attked-nitish-kumars-samadhan-yatra/">बिहार

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर बोला हमला 

9 जनवरी को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था 

गठित एक टीम महिलाओं से हुई छिनतई तो दूसरी टीम बाइक चोरी के उद्भेदन के लिए छापामारी में जुटी हुई  थी. किशोर कुमार रजक ने बताया कि 9 जनवरी को रामगढ़ के कैथा मोड़ के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने साथी की जानकारी पुलिस को दी थी. जिससे बाद पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. पुलिस ने कुज्जू ओपी के आजाद बस्ती के गेट गीतांजलि सिनेमा हॉल, कुजू चौक तथा रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुसाध मोहल्ले में छापामारी की गई. जहां से पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया.

लेडीज पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल भी बरामद किया 

गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद तबरेज खलीफा, मोहम्मद परवेज उर्फ पिंकू, शहजाद हुसैन उर्फ बबलू एवं सोनू कुमार पासवान उर्फ डोडी के रुप में हुई है. वही छिनतई कांड में दीपक कुमार सांडी मांडू, कमलेश चौधरी मांडू एवं राहुल करमाली उर्फ कोका रांची रोड रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों को पुराना अपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोटरसाइकिल, लेडीज पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल सहित कई सामान भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-after-the-death-of-a-10-year-old-girl-relatives-created-ruckus-accused-doctors-of-negligence/">आदित्यपुर

: 10 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

छापेमारी में कई पुलिस कर्मी शामिल थे 

छापामारी दल में रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में रामगढ़ थाना प्रभारी विद्याशंकर के अलावा नवीन कुमार, प्यारे हसन, सुरेंद्र सिंह कुटिया, श्यामनंदन सिंह, सुमित कुमार पांडे,अभय कृष्ण गिरी, राहुल कुमार सिंह, चेतन कुमार के अलावा हवलदार जमालुद्दीन अंसारी एवं आरक्षी मिथिलेश कुमार यादव, ओम प्रकाश महतो, निकेत कुमार और उमेश पासवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/names-many-big-naxalites-including-one-crore-prize-removed-from-list-jharkhand-police/">झारखंड

पुलिस की लिस्ट से एक करोड़ के इनामी समेत कई बड़े नक्सलियों के नाम हटे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही