Search

 
 
 

रामगढ़ : बरकाकाना में श्री साईं मंदिर की मनाई गई 9वीं वर्षगांठ

 
Ramgarh :  बरकाकाना के समीप श्री साईं मंदिर की नौवीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस मौके पर वृहत पूजा अर्चना की गई. पूजा के बाद श्रद्धालुओं में अखंड भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच बांटे गये. मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. वहीं पुरोहित कृष्णा पाठक ने पूजा पाठ संपन्न कराया. यजमान के रूप में बजरंग कुमार सपत्नीक उपस्थित थे. मौके पर अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के जिला अध्यक्ष हरि रत्नम साहू, हरेश राय, भोला कुशवाहा, जितेंद्र पटेल, रामबाबू यादव, मिंकू, प्रभाकर कुमार, दीपक राम, सोनू लाल, राजा साहू, राजू करमाली प्रकाश कुशवाहा समेत श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-news-protest-against-the-murder-of-subhash-munda-and-rotary-club-distributed-150-saplings/">कोडरमा

की खबरें-  सुभाष मुंडा की हत्या पर विरोध और रोटरी क्लब ने किया 150 पौधों का वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही