Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : पिस्तौल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Patratu/Ramgarh :  जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी पुल के पास से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अपराधी की पहचान टिपला सेंटर सयाल निवासी राकेश कुमार उर्फ राजू के रूप हुई है. एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भुरकुंडा थाना प्रभारी अमित कुमार और गसती कर रहे एसआई मयंक प्रसाद को सूचना मिली थी कि हथियार लहराते एक अपराधी सयाल से मतकमा चौक की तरफ जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने दोमुहानी पुल के पास वाहन चेंकिंग अभियान चलाया. तभी बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने उसे धर-दबोचा और तलाशी ली. इस दौरान युवक के पास एक देशी रिवाल्वर, एक जिंदा सात एमएम की गोली और एक खोखा बरामद हुए. बता दें कि आरोपी ने पहले भी हथियार के बल पर लोगों को कई बार धमकी दे चुका है.  इसे भी पढ़ें : यौन">https://lagatar.in/sexual-harassment-case-delhi-police-files-two-chargesheets-clean-chit-to-brij-bhushan-singh-in-minor-wrestlers-case/">यौन

उत्पीड़न मामला : दिल्ली पुलिस ने दो चार्जशीट दायर की, नाबालिग पहलवान के मामले में बृजभूषण सिंह को क्लीन चिट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही