Search

 
 
 

रामगढ़ : गोला में हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचला, मौत

 
Ramgarh : गोला प्रखंड के साडम पंचायत के पथलगढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह 5:30 बजे जंगली हाथियों का झुंड घुस गया. गांव में शौच के लिए जा रही महिला रमनी देवी पति स्व. जांगलू प्रजापति 65 (वर्ष) को 3 हाथियों के झुंड ने पटक दिया. इस दौरान घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के सडम पंचायत के पत्थलगड़ा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक ममता देवी के निर्देश पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो, गोला मध्य पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी मनोज पुजहर सहित कई लोग वहां पहुंचे. फिर घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दिया गया.वन विभाग के घटना स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों मुआवजे की मांग की. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-mou-signed-for-the-countrys-first-hydrogen-fuel-industry/">रांची

: देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन उद्योग के लिए हुआ MOU
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही