Search

 
 
 

रामगढ़ः भुरकुंडा में ज्वेलरी शॉप में भीषण डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

दो बाइक से आए पांच की संख्या में अपराधियों ने दुकानदार को बंदूक का भय दिखाकर 20 लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी लूट ली और चलते बने. घटना शनिवार शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के ट्रेकर स्टैंड के समीप बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स शॉप में भीषण डकैती हुई है. दो बाइक से आए पांच की संख्या में अपराधियों ने दुकानदार को बंदूक का भय दिखाकर 20 लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी लूट ली और चलते बने. घटना शनिवार शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है.


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही