Search

 
 
 

रामगढ़ः PVUNL के निर्माणाधीन प्लांट में दुर्घटना, 12 मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

यूनिट नंबर 1 व 2 के बीच आरपीपी कंपनी निर्माण कार्य करा रही रही है. इसी दौरान इन प्लेट सेल में तकनीकी खराबी के कारण सील टूट गई, जिससे पाइपलाइन का ढक्कन खुल गया. इसकी चपेट में आकर करीब 12 मजदूर घायल हो गए.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातु स्थित पीवीयूएनएल के निर्माणाधीन पावर प्लांट में शनिवार को कार्य के दौरान दुर्घटना हो गई. इसमें करीब 12 मजदूर घायल हो गए हैं. घायल मजदूरों में 9 आरपीपी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के और 3 बीएचईएल के बताए जा रहे हैं. सभी का इलाज पीटीपीएस हॉस्पिटल में चल रहा है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, प्लांट की यूनिट नंबर 1 व 2 के बीच आरपीपी कंपनी निर्माण कार्य करा रही रही है. इसी दौरान यूनिट 2 के ACC के डक्ट के इंड प्लेट सील में तकनीकी खराबी आ गई और इंड प्लेट सील टूट गया. जिससे पाइपलाइन का ढक्कन खुल गया और इसकी चपेट में आकर 12 मजदूर घायल हो गए. दुर्घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा तफरी मच गई. सभी घायल मजदूरों को तत्काल पीटीपीएस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

 सूचना मिलते ही पीवीयूएनएल के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूरों का हाल-चाल जाना. उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया. बताया गया कि इरेक्शन व परीक्षण का कार्य बीएचईएल की ओर से किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम का गठन किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही