Search

 
 
 

रामगढ़ : अपर समाहर्ता ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

 
Ramgarh : लोकसभा निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एक्शन में हैं. डीसी के निर्देश पर शनिवार को अपर समाहर्ता रामगढ़ गीतांजली कुमारी ने पतरातू प्रखंड के रोचाप, कटिया, सांकुल, सयाल, सौंदाडीह, जयनगर, भुरकुंडा, जवाहरनगर, चिकोर, भदानीनगर सहित अन्य क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. मतदान केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. मौके पर अपर समाहर्ता ने मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को उनके क्षेत्र में प्रत्येक योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित करने के निर्देश दिये. वहीं जिन व्यक्तियों का किसी कारणवश अब तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बन पाया है उनसे तत्काल प्रारूप 6 भरवाने का निर्देश दिया. इन सबके अलावा निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को उनके क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा. इसे भी पढ़ें-कार्यकर्ताओं">https://lagatar.in/kalpana-soren-looked-excited-after-meeting-the-workers-said-make-the-rally-of-21-historic/">कार्यकर्ताओं

से मिल उत्साहित दिखीं कल्पना सोरेन, कहा- 21 की रैली को बनाएं ऐतिहासिक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही