Search

 
 
 

रामगढ़ : मंईयां सम्मान से घबराई भाजपा ने इसे रोकने का प्रयास किया- कल्पना

 
Ramgarh : झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने रामगढ़ विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन की कांगेस प्रत्याशी ममता देवी के समर्थन में गोला में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू की. इससे भाजपा घबरा गई और योजना को बंद कराने के लिए उसका पीएलआई गैंग सक्रिय हो गया. लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया. इस योजना के तहत सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए भेज रही है. इंडिया गठबंधन की सरकार दोबारा बनने पर दिसंबर से इसे बढ़कार 2500 रुपए कर दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से रामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी को भारी मतों से विजयी बनाकर राज्य में हेमंत सोरेन की दोबारा सरकार बनाने की अपील की. कहा कि ममता देवी संघर्ष करने वाली महिला है. जनता के लिए उन्होंने कई कार्य किए हैं और आगे भी करेंगी. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने उन्हें साजिश के तहत फंसाकर जेल भेजवा. इस साजिश का जवाब जनता चुनाव में  उन्हें जीता कर देगी. यह भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/wants-to-give-mineral-wealth-to-adani-ambani/">बीजेपी

झारखंड की खनिज संपदा को अडाणी-अंबानी को चाहती है देना : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही