Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की बधाई

Ramgarh: रामगढ़ जिला में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई. ईद की नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी. इस दौरान मस्जिदों को भव्य तरीके से सजाया गया था. चितरपुर ईदगाह, गोलपार जामा मस्जिद , गोला जामा मस्जिद ,बरकाकाना ईदगाह, दुर्गी ईदगाह, रामगढ़, भुरकुंडा, पतरातू, कुज्जु, मांडू, घाटो सहित विभिन्न स्थानों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. इस दौरान नमाजियों ने अमन-चैन की दुआ मांगी. रामगढ़">https://lagatar.in/sho-should-stop-illegal-mining-and-coal-theft-ramgarh-sp/">रामगढ़

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं ईद को लेकर मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी थी. इस मौके पर पुलिसकर्मी सुबह से ही गस्ती करते दिखे. शहर के सौदागर मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकलने वाले नमाजियों के ऊपर फूल की बारिश की गई. ईद के त्यौहार को लेकर बच्चों, बच्चियों, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpi-male-celebrated-54th-foundation-day/">गिरिडीह

: भाकपा माले ने मनाया 54 वां स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही