Search

 
 
 

रामगढ़: आजसू ने की बैठक, जेल भरो आंदोलन पर चर्चा

 
Ramgarh: आजसू पार्टी ने बुधवार को बैठक की. यह बैठक रामगढ जिला कार्यालय में हुई. इसमें 14 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने किया. इसका संचालन नगर सचिव नीरज मंडल ने किया. पार्टी द्वारा 7 सूत्री मांगों को लेकर 14 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा किया गया. इसे भी पढ़ें-   मोदी">https://lagatar.in/sharad-pawar-met-modi-said-attaching-sanjay-rauts-property-is-injustice/">मोदी

से मिले शरद पवार, बोले- संजय राउत की संपत्ति कुर्क करना अन्याय है   
बैठक में निर्णय हुआ कि छावनी परिषद क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता जिला कार्यालय रामगढ़ पहुंचेंगे. यहां से निकल कर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. उसके बाद रामगढ़ थाना पहुंचकर सभी अपनी गिरफ्तारी देंगे. बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, महिला नगर अध्यक्ष अनुपमा सिंह, नगर सचिव विभा देवी, धर्मेंद्र साव, राजेश गोयंका, उत्तम पासवान, अनिल श्रीवास्तव, धीरज ठाकुर और राकेश सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  लोकसभा">https://lagatar.in/in-lok-sabha-s-jaishankar-said-on-bucha-massacre-solution-cannot-be-found-by-shedding-blood-killing-innocent-people/">लोकसभा

में एस जयशंकर ने बूचा नरसंहार पर कहा, खून बहाकर, मासूमों को मारकर समाधान नहीं निकल सकता    
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही