Search

 
 
 

रामगढ़: आजसू ने लगाया जन समस्या निवारण शिविर

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आजसू ने जन समस्या निवारण शिविर लगाया. इस दौरान कई ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया. मौके पर मौजूद प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा की शिविर प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के केंदीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी की सोच है की किसी भी ग्रामीण को अपने कार्य के लिए परेशान न होना पड़े. इसके लिए उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सजग रहने का निर्देश दिया है.

ये रहे मौजूद 

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजू कुमार, जिला संगठन सचिव अशोक पाठक, जिला संगठन सचिव विक्रांत साहू, जिला सह सचिव अजय रवि, प्रखंड उपाध्यक्ष रघु महतो, पालू पंचायत अध्यक्ष फूलचंद महतो, पतरातू पंचायत अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष गणपत साव सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/subway-will-be-made-to-reach-platform-of-dhanbad-station/">धनबाद

स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए बनेगा सब वे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही