Search

 
 
 

रामगढ़ : मृतक के परिजन को आजसू ने उपलब्ध करायी खाद्य सामग्री

 
गरीबों को हमेशा मदद करती है आजसू पार्टी : धनेश्वर Ramgarh:  कुंदरूकला पंचायत अंतर्गत नायक टोला निवासी अनु घांसी का पिछले दिनों निधन हो गया था. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देश पर उनके परिजनों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया. मौके पर रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो व कुंदरुकलां मुखिया किशुन राम मुंडा ने मृतक के परिजनों को आटा, चावल, तेल, गुड़ व चूड़ा देकर मदद की. रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो ने कहा कि आजसू हमेशा गरीबों को मदद करने का काम करती है. इसी के तहत आज मृतक के परिजनों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया है. ताकि वे बेहतर ढंग से श्राद्ध कर्म कर सके. मौके पर उप मुखिया मोहराय महतो, वार्ड सदस्य सघोरी देवी, टेकलाल महतो, अरविन्द कुमार, जगदेव महतो, प्रदीप नायक, सुखदेव नायक, संतोष नायक, मुकेश नायक, गोपाल नायक, शिवचंद नायक, बॉबी नायक, जानो देवी, अनिल नायक, झाबो देवी, छुटून नायक, दीपक नायक, त्रिभुवन नायक, मदन नायक, धनी नायक, किशोर नायक, कृष्णा नायक, बजट नायक सहित कई मौजूद थे. ‌ इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dead-body-of-junior-engineer-found-hanging-from-noose/">रामगढ़

: फंदे से झूलता मिला कनीय अभियंता का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही