Search

रामगढ़ : आजसू ने निकाला सामाजिक न्याय मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Ramgarh : आजसू पार्टी ने रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी के नेतृत्व में रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज से डीसी कार्यालय तक न्याय मार्च निकाला गया. न्याय मार्च में रामगढ़ ज़िले से सैकड़ों आजसू पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. इस अवसर पर आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी व संचालन रामगढ़ नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष राजेश महतो ने किया. सभा के बाद आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने खतियान आधारित नियोजन नीति, सरना धर्म कोड लागू करने, जातीय जनगणना करवाने, आंदोलनकारियों को उचित सम्मान देने, पूर्व में शामिल अनुसूचित जनजाति को पुन: अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, बेरोजगारों को रोजगार देने, संसाधनों की लूट बंद करने संबंधी सात सूत्री ज्ञापन डीसी को सौंपा. इस अवसर पर जिला सचिव लालचन्द महतो, अनुज तिवारी, दिनेश महतो, किशुन मुंडा, जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, तापेश्वर महतो, भोला तुरी, महेश करमाली, मनोज करमाली, राजेश मंडल, सतीश सिन्हा, बिन्देश बेदिया आदि आजसू पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : SP">https://lagatar.in/sp-campaign-rishabh-garg-warns-maoists-return-to-mainstream-or-else/">SP

अभियान ऋषभ गर्ग ने माओवादियों को चेताया, मुख्यधारा में लौटें नहीं तो…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp