Search

 
 
 

रामगढ :, सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए आजसू चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

 
Ramgarh :  टोल प्लाजा चूटूपालू घाटी से पटेल चौक तक हो रही सड़क दुर्घटना पर आजसू पार्टी ने चिंता जतायी है. प्रेस कांफ्रेंस कर सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और एनएचआई के विरोध में जन समर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. शुक्रवार को आजसू पार्टी जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पदाधिकारियों ने कहा कि अभी तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. फिर भी एनएचआई के पदाधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाये गये है. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-rate-of-prasad-fixed-for-shravani-fair/">देवघर

: श्रावणी मेला को लेकर प्रसाद की दर निर्धारित

हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आजसू- विमल बुधिया

शुक्रवार को हुए बैठक में आजसू के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि आजसू जनता के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी. जनता का समर्थन प्राप्त हस्ताक्षर पत्र को सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला उपायुक्त रामगढ़ और एनएचआई के पदाधिकारी को सौंपी जायेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य विमल बुधिया, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साब भोपाली, जिला उपाध्यक्ष अरुण महतो, अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान, ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक साहू, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष अजय प्रसाद नगर सचिव नीरज मंडल, नगर संगठन सचिव बॉबी वर्मा, प्रदीप कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही