Search

 
 
 

रामगढ़: आजसू का कॉलेज में धरना प्रदर्शन, रिजल्ट में सुधार की मांग

 
Ramgarh: आजसू छात्र संघ ने शुक्रवार को रामगढ़ कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया. बताया जाता है कि रामगढ़ कॉलेज के सेमेस्टर 5 के सत्र 2019-22 के हिंदी कोर विषय के रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों में असंतोष है. इसे लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आदेश पर रामगढ़ विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए आजसू छात्र संघ ने धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित सोनी ने किया. इसमें मुख्य रूप से आजसू छात्र संघ जिला कोषाध्यक्ष नीतीश निराला, वरिष्ठ छात्र नेता अमरदीप राम और आकाश यादव मौजूद थे. रोहित सोनी ने कहा कि इन मांगों को लेकर 6 जून को कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक किया गया था. इसके बाद 9 जून को बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति मुकुल नारायण देव और परीक्षा नियंत्रक गौरी शंकर तिवारी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया था. लेकिन सात दिन बाद भी रिजल्ट में सुधार नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें-  रूस">https://lagatar.in/former-russian-military-officer-warns-vladimir-putin-will-die-like-libyas-muammar-gaddafi-if-ukraine-loses-war/">रूस

के पूर्व सैन्य अधिकारी ने चेताया, व्लादिमीर पुतिन अगर यूक्रेन युद्ध हारे तो लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी की तरह मारे जायेंगे
जिला कोषाध्यक्ष नीतीश निराला ने बताया कि सेमेस्टर 5 के रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष है. इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो संघ जोरदार आंदोलन करेगी. इसकी पूरी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन की होगी. धरना प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष नीतीश निराला, वरिष्ठ छात्र नेता शशि करमाली, रोहित सोनी, वरिष्ठ छात्र नेता अमरदीप कुमार, आकाश यादव, रंजन महतो, आजसू छात्र संघ नगर अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, आदित्य सिंह, प्रतिभा कुमारी, सीता कुमारी और अन्नू कुमारी सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/vision-document-of-2030-will-be-ready-to-stop-desertification-in-jharkhand-ak-rastogi/">झारखंड

में मरूस्थलीकरण रोकने के लिये तैयार होगा 2030 का विजन डॉक्यूमेंट: ए के रस्तोगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही