Search

रामगढ़ : अखाड़ा समिति ने अंबा प्रसाद के आरोपों को बताया निराधार

विधायक से बदसलूकी की गयी तो उन्होंने खुद क्यों नहीं करायी एफआईआर : आयोजन समिति Ramgarh:  श्री श्री महावीर मंडल अखाड़ा समिति नया नगर पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस की. इसमें कहा गया कि विधायक अंबा प्रसाद लगातार मीडिया में यह बयान दे रही हैं कि आयोजन समिति ने उनके साथ धक्का-मुक्की एवं बदसलूकी की. अगर यह सच है तो फिर विधायक ने खुद क्यों नहीं प्राथमिक दर्ज कराई. इससे यह प्रतीत होता है कि अंबा प्रसाद द्वारा सिर्फ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समिति के सदस्यों को झूठे केस में फंसाने का कार्य किया जा रहा है. पूरे मामले में बुद्धिजीवी मंच का भी बयान आया है, जिसमें विधायक के साथ दुर्व्यवहार तथा सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है, जो सरासर निराधार है. मंच द्वारा पूरी घटना में गिरफ्तारी की मांग की गई है. मंच द्वारा एक पक्ष की बातें तो सुनी गईं, लेकिन दूसरे पक्ष की कोई भी बात जानने का प्रयास नहीं किया गया. इतना ही नही, मंच की बैठक के वायरल फोटो में कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/negligence-in-elections-will-not-be-tolerated-deputy-commissioner/">चुनाव

में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

माइक को लेकर बढ़ा विवाद

प्रेस कांफ्रेंस में हरि रत्नम, गीता देवी, सुदर्शन महतो, कुश श्रीवास्तव, राजकुमार महतो, अनुपम आनंद शामिल थे. सभी ने कहा कि 17 अप्रैल को रामनवमी कार्यक्रम के बीच अचानक लगभग रात 8 बजे बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद अपने अंगरक्षकों और कुछ स्थानीय समर्थकों के साथ मंच पर आ गईं. उनको देखते ही आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरे सम्मान के साथ घोषणा करते हुए समिति के सम्मानित महिला सदस्य के साथ बैठाया और उन्हें पीने के लिए पानी भी दिया. कुछ ही देर में विधायक की ओर से आयोजन समिति के सदस्यों से कार्यक्रम रोककर भाषण देने के लिए माइक की मांग की जाने लगी, जो की आयोजन समिति के समझ से परे था. जय सिंह और संजय शर्मा मंच संचालक के पास पहुंच गए और विधायक को माइक देने के लिए विवाद करने लगे. मना करने पर मंच संचालक से जबरन माइक छीन लिया. इससे कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया. वहां मंच पर उपस्थित समिति के सदस्यों और स्थानीय थाने के पुलिस पदाधिकारियों ने विधायक को काफी समझाया. उसके बाद वह नाराज होकर मंच से नीचे उतर गईं और मंच के सामने अखाड़ा में बैठे श्रद्धालुओं के बीच अपना हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए बाहर निकल गईं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bank-mod-police-seized-rs-45-lakh-from-businessmen/">धनबाद

: बैंक मोड़ पुलिस ने व्यवसायियों से 45 लाख रुपये किए जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//