Search

 
 
 

रामगढ़ः जिले में खेल के विकास को मिल कर काम करें सभी संघ- चंद्रप्रकाश

 
Ramgarh : रामगढ़ जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव सीडी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से उनके रजरप्पा स्थित आवास पर मिला. सदस्यों ने जिले में खेल व खिलाड़ियों के विकास पर चर्चा की. रामगढ़ जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के गठन व आम सभा की जानकारी देते हुए सांसद से अध्यक्ष पद के लिए सहमति का आग्रह किया. जिस पर सांसद ने सहमति दे दी. कहा कि जिले में खेल के विकास के लिए सभी संघ को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है. महासचिव सीडी सिंह ने कहा कि जल्द ही ओलम्पिक एशोसिएशन की आम बैठक होगी. जिसमें कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा. मौके पर रामगढ़ जिला ओलम्पिक संघ एवं जिला खेल संघ के गोपाल राम, राकेश मिश्रा, दिनेश कुमार, मो कमरुद्दीन, जगदीश महतो, चंद्र शेखर राम करमाली, सूरज मुंडा, विश्वजीत मुंडा सहित कई मौजूद थे. यह भी पढ़ें : सीजफायर">https://lagatar.in/why-did-trump-announce-ceasefire-pm-modi-jaishankar-should-answer-congress/">सीजफायर

की घोषणा ट्रंप ने क्यों की? पीएम मोदी, जयशंकर जवाब दें : कांग्रेस
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही