Search

 
 
 

रामगढ़ : जांच में फर्जी पाये गये कई व्यापारियों के फूड लाइसेंस, बनाने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

 
Ranchi : बीते दिनों खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ दीपश्री ने बाजार समिति क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया था. इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने व्यापारियों के फूड लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की थी. इस दौरान फूड लाइसेंस दस्तावेज फर्जी पाया गया. मौके पर व्यापारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले राजेश कुमार नामक व्यक्ति अपने आप को फूड लाइसेंस देने के लिए अधिकृत पदाधिकारी बताया था. उसने कई प्रतिष्ठानों से मनमाने तरीके से पैसे लेकर फूड लाइसेंस उपलब्ध कराया था. जांच में व्यापारियों का लाइसेंस फर्जी निकला. इस मामले में व्यापारिक संघ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रामगढ़ ने अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रामगढ़ के कार्यालय में लिखित आवेदन दिए. इसके बाद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था. जांच में व्यापारियों के लाइसेंस फर्जी पाये गये. इसके बाद राजेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी एवं जालसाजी को लेकर रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया गया. इसे भी पढ़ें : समय">https://lagatar.in/108-ambulance-not-found-on-time-girl-and-woman-commit-suicide-three-news-from-jamshedpur-including/">समय

पर नहीं मिला 108 एंबुलेंस, युवती और महिला ने तोड़ा दम समेत जमशेदपुर की तीन खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही