Ramgarh: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता कुश श्रीवास्तव ने रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा तथा झारखंड यूथ कांग्रेस पर फर्जी फोटो लगाकर भ्रामक पोस्ट करने को लेकर बरकाकाना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में श्रीवास्तव ने बताया है कि रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में बीते 20 दिनों से जेपीएससी तथा जेएसएससी के परीक्षार्थियों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
आंदोलन के क्रम में 10 अगस्त के प्रदर्शन को लेकर रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने अपने सोशल मीडिया आईडी पर तथा झारखंड यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर पत्थरबाज भाजपा शीर्षक के साथ एक फर्जी फोटो को पोस्ट किया गया है. उस वायरल पोस्ट में कुश श्रीवास्तव की तस्वीर को अनाधिकृत रूप से लगाया गया है. वायरल पोस्ट में भ्रामक, असत्य तथा दुर्भावना से ग्रसित प्रचार किया गया है.
कुश श्रीवास्तव ने कहा कि 10 अगस्त को रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में एक कार्यक्रम में मौजूद था. जबकि मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल कर भ्रामक जानकारी को प्रसारित किया जा रहा है. श्रीवास्तव ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

