Search

 
 
 

Ramgarh : विवाहिता का कथित अपहरण, पति ने भुरकुंडा ओपी में दर्ज कराई प्राथमिकी

Ranchi : राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत होचर गांव से एक विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले को लेकर दोनों जिलों में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें
  • पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज

Ranchi : राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत होचर गांव से एक विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले को लेकर दोनों जिलों में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है.


भुरकुंडा थाना क्षेत्र के हुरूमगढ़ा, जवाहरनगर निवासी उपेंद्र लाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी शादी अप्रैल 2026 में रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित होचर गांव निवासी तन्नु कुमारी के साथ हुई थी.

Uploaded Image

 

प्राथमिकी दर्ज


जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच होचर गांव निवासी कैफ अंसारी कथित रूप से एक सफेद रंग की स्पीड वाहन से उनके घर पहुंचा और उनकी पत्नी तन्नु कुमारी को शादी करने की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया. पति का आरोप है कि इसके बाद से उनकी पत्नी का कोई पता नहीं चल पाया है.


पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने परिजनों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला. आवेदन में आरोपी और विवाहिता के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने पुलिस से पत्नी की बरामदगी और आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.


सोमवार सुबह पीड़ित परिवार ने इस मामले की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता विवेक प्रताप सिंह को दी. सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए स्थानीय प्रशासन, रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग रेंज के डीआईजी सहित अन्य वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही