Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : नया नगर में मनायी गयी अंबेडकर जयंती

बाबा साहेब एक व्यक्ति नहीं, संकल्प का दूसरा नाम थे : रंजीत राम Ramgarh: नया नगर बरकाकाना घुटुवा में अम्बेडकर जनसंघर्ष मोर्चा और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के संयुक्त बैनर तले अंबेडकर जयंती मनायी गयी. मोर्चा के अध्यक्ष सह संस्थापक रंजीत राम की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर मोर्चा अध्यक्ष रंजीत राम ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर एक व्यक्ति नहीं बल्कि संकल्प का दूसरा नाम थे. वे हर पीड़ित व शोषित के प्रखर आवाज थे. उनको भारत के सीमाओं में बांधना सही नहीं है. उन्हें विश्व के महामानव के रुप में देखना चाहिए. वहीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पायदान के लोगों को शिक्षित होना होगा. विकास के मुख्य धारा से जुड़ना होगा. मौके पर रंजीत राम, अमित कुमार, शंकर मिस्त्री, सुरेन्द्र पाण्डेय, शंकर कालिंदी, रामबीर कुमार, सोनू कुमार, शम्भु कुमार, धर्मनाथ कुमार, प्रमोद राम, रतन कुमार, चंदन बेदीया, धनेश्वर महतो, शाखा राम, आशिष राम, मनोज राम, बिक्रम राम, सुभाष कालिंदी, केदार राम, विक्की राम, रिक्की कुमार, कुण्दन कुमार, ईश्वर दयाल महतो, शिव कुमार, आदित्य कुमार, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-opium-worth-one-crore-seized-smuggler-arrested/">हजारीबाग

: एक करोड़ की अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही