Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र, रामगढ़ प्रखंड के द्वारा अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस हुए जबकि विशिष्ट अतिथि रामगढ़ महाविद्यालय की डॉ कामना राय व डॉ अनामिका मौजूद रही. आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया गया. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं घरों से लेकर आए मिट्टी को रामगढ़ कॉलेज में इकट्ठा किया गया. फिर विभिन्न जगहों से एकत्रित मिट्टी को कलश में डाला गया. एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी कामना रॉय और एनएसएस इकाई 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी अनामिका ने स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों को शहीदों से प्रेरणा लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-gram-gradi-yojana-passengers-will-get-live-location-of-250-buses-app-will-be-ready/">सीएम

ग्राम ग्राड़ी योजना : यात्रियों को मिलेगा 250 बसों का लाइव लोकेशन, एप होगा तैयार

दिल्ली में एकत्रित मिट्टी से बनेगा अमृत वाटिका

वहीं धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि देश के कोने-कोने से मिट्टी तथा पौधे को दिल्ली भेजा जाएगा और उन सभी मिट्टी को मिलाकर युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा. एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगा इसका आयोजन और संचालन रामगढ़ नेहरू युवा के स्वयंसेवक महेश कुमार महतो ने किया. इसे भी पढ़ें-चैंपियंस">https://lagatar.in/grand-organization-of-champions-trophy-is-the-governments-priority-there-should-be-no-shortage-cm/">चैंपियंस

ट्रॉफी का भव्य आयोजन सरकार की प्राथमिकता, कोई कमी न रहे : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही