Ramgarh: चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी की तैयारी पूरी कर ली गई है. पूरा क्षेत्र रामनवमी ध्वज से पट गया है. गुरुवार देर शाम को चितरपुर लहेरी टोला से मनोहर झांकी निकाली गई. झांकी रात 8 बजे से शुरू होकर चितरपुर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए वापस लहेरी मोहल्ला पहुंचकर समाप्त हुई. इस दौरान जगह-जगह विभिन्न क्लब के सदस्यों ने अस्त्र-शस्त्र का परिचालन भी किया.

इधर चितरपुर महादेव मंदिर में स्थापित चैती दुर्गा का श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की. साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. चैत्र नवरात्र के 8वें दिन गुरुवार को मां के आठवें स्वरुप मां महागौरी की अराधाना की गई.
इस मौके पर रामनवमी पूजा समिति के चंद्रिका प्रसाद वर्मा, किशोरी प्रसाद, कुलदीप सिंह, चंद्रशेखर पटवा, रामनवमी समिति के अध्यक्ष हर्ष चौधरी, सहित खिलेश्वर लहेरी, बादल लहेरी, जीतू लहेरी, ललन लहेरी, सुनील लहेरी, मुकेश यादव, दीपक सिंह, उमेश प्रजापति, विशाल सोनी, पंचम सोनी, संतोष सोनी, अरुण लहेरी, अमन कुमार लहेरी, आयुष कुमार, कृष्णा लहेरी, अभिराज लहेरी, नागेंद्र सोनी, कर्ण वर्मा, अमित वर्मा आदि मौजूद थे.
अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा
इधर रजरप्पा स्थित लुगू आश्रम में भी विधि विधान के साथ महागौरी की पूजा अर्चना की गई. आश्रम के आचार्य राम शरण गिरी बाबा ने बताया कि इनके आह्वान करने से मां सभी भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं. उन्होंने बताया कि नवमी पूजा के पश्चात हवन की पूर्णाहुति के साथ नवरात्रा की समाप्ति हो जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment