Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का ऐलान होते ही राजनीतित पार्टियां रेस हो गई है. दुलमी प्रखंड के सोसो चौंक के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के लिए वे तैयार हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में पिछले बार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए रणनीति बनाई. कांग्रेस दुलमी प्रखंड प्रभारी राजू महतो ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चट्टानी एकता के साथ एकजुट हैं. उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिक्षित है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-21-players-selected-for-state-karate-competition/">धनबाद
: राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए 21 खिलाडियों का चयन
: डॉ. अजय कुमार पर हमले के विरोध में त्रिपुरा के सीएम का पुतला जलाया [wpse_comments_template]
: राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए 21 खिलाडियों का चयन
बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर
बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा गया. कांग्रेस नेता सह दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि रामगढ़ की जनता ने ममता देवी को पांच साल के लिए जनादेश दिया था लेकिन जनता के जनादेश को साजिश के तहत तोड़ा गया है. इसका जवाब जनता उपचुनाव में देगी. बैठक में सुनील महतो, सूरज महतो, पप्पू कुमार, भरत कारमाली, मोहित पटेल, युगल किशोर महतो, विकास राम महतो, दुर्गा महतो, मनोज महतो, नान्हु महतो, कुंवर महतो, बाबूराम महतो, मुखलाल महतो, हेमंत महतो, कोलेश्वर महतो, छोटन कुमार, अरविंद कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effigy-of-tripura-cm-burnt-in-protest-against-attack-on-dr-ajay-kumar/">जमशेदपुर: डॉ. अजय कुमार पर हमले के विरोध में त्रिपुरा के सीएम का पुतला जलाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment